इंदौर : शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि बाबा पशुपतिनाथ की नगरी काठमांडू से लेकर बाबा महाकाल की नगरी उज्जयिनी तक हमारी सांझी विरासत है। चौहान यहां नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड का स्वागत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दहल का देवी अहिल्या की पवित्र नगरी और भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन है। नेपाल और भारत प्राचीन राष्ट्र हैं, हमारा समृद्ध इतिहास रहा है। कई बार लगता है कि शरीर दो हैं लेकिन संस्कृति, सभ्यता और संस्कार एक हैं। बाबा पशुपतिनाथ की नगरी काठमांडू से लेकर बाबा महाकाल की नगरी उज्जयिनी तक हमारी सांझी विरासत है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेशवासी अपने मित्र राष्ट्र नेपाल के प्रधानमंत्री दहल का स्वागत करके अभिभूत है। इस दौरान उन्होंने दहल को संबोधित करते हुए कहा कि आप बाबा महाकाल के दर्शन कर नेपाल की जनता के कल्याण और विकास का आशीर्वाद लीजिए और मैं बाबा पशुपतिनाथ से प्रार्थना करता हूं कि दोनों राष्ट्र सदैव विकास, कल्याण और आपसी सद्भाव के पथ पर निरंतर प्रगति करें।
काठमांडू से उज्जैन तक हमारी सांझी विरासत
