गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लखनऊ में बढ़ा बुखार का प्रकोप

मोहनलालगंज में 4 दिन में 3 मौतें, सरकारी आकंड़ों में कोई भी डेंगू संक्रमित नहीं
लखनऊ :
लखनऊ में बुखार रोगियों के मरने का सिलसिला जारी हैं। मोहनलालगंज के मऊ में दो दिन पहले डेंगू से युवक की हुई मौत के बाद रविवार की रात गांव के एक ही मोहल्ले में बुखार से पीड़ित 2 लोगों की मौत से गांव मे सनसनी फैल गई।
मरने वालों में 9वीं की स्टूडेंट के अलावा 25 साल का मजदूर हैं।

स्टूडेंट का इलाज लोहिया संस्थान में चल रहा था। रविवार को मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने इन तीन मौत के पीछे डेंगू होने की बात को सिरे से नकार दिया हैं। इसे आंकड़ों का खेल कहे या कुछ और पर इलाके में दहशत का माहौल हैं। वहीं प्रभावित इलाके में मेडिकल टीम की कैंप होने की बात भी सामने आ रही हैं।
शहरी इलाकों के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में जोर पकड़ रहा डेंगू
लखनऊ में अभी तक सबसे ज्यादा मामले शहरी इलाके में आ रहे थे। इस बीच ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से डेंगू का प्रसार हुआ हैं। अकेले मोहनलालगंज में 4 दिन के भीतर 3 मौत हुई हैं। इस बीच कई अन्य भी बुखार की चपेट में हैं। हालांकि मरने वालों में सभी डेंगू संक्रमित थे या नही इसके लिए ष्टरूह्र टीम डेथ ऑडिट कराने की बात कह रहे हैं पर तेजी से बिगड़ते हालात माहौल से विभाग में भी हड़कंप मचा हैं।
सीएमओ बोले- डेंगू से नहीं हुई एक भी मौत
लखनऊ सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया लोहिया में भर्ती छात्रा को करीब 20 दिनों से बुखार था उसे मैनिंजाइटिस डिटेक्ट हुआ था। रविवार को उसकी मौत हो गई हैं। वही मृतक मजदूर अल्कोहल के सेवन का आदी था, अचानक से उसकी मौत हुई हैं। इससे पहले निजी अस्पताल में भर्ती फहीम की मौत के डेथ ऑडिट रिपोर्ट में कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत होने की बात सामने आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *