गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

टायर फटने से पलटा, चालक की मौत

श्रीगंगानगर : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में नेशनल हाईवे 62 पर चूनावढ थाना क्षेत्र में बारहमासी नहर के समीप आज सब्जी से लदा एक टेंपो टायर फटने से पलट गया जिससे चालक की मौत हो गई। इसके नीचे दबने से चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। टेंपो में एक अन्य व्यक्ति भी सवार था जो बाल-बाल बच गया। पुलिस ने बताया कि मृतक टेंपो चालक की पहचान मांझूवास निवासी राजेंद्र उर्फ राजू मेघवाल (43) के रूप में हुई है।

वह अपने टेंपो में आज सुबह श्रीगंगानगर की फल सब्जी मंडी से माल भरकर वापिस मांझूवास के लिए रवाना हुआ था। उसके साथ राजेंद्र नाम का ही उसका एक साथी भी था। नेशनल हाईवे 62 पर बारहमासी नहर के पुल से उतरते हुए अचानक टेंपो का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक राजेंद्र उर्फ राजू टेंपो के नीचे दब गया। अंदरूनी और बाहरी चोट लगने वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक राजेंद्र को तत्काल जिला अस्पताल में लाया गया, जिसकी कुछ ही देर में मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *