गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फर्नीचर फैक्ट्री में आग लगने से मालिक की मौत

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बाहरी इलाके अखनूर में शनिवार को फर्नीचर और गद्दे बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मालिक की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने कहा, “अखनूर के गंधरवन गांव में ‘नंदिनी’ नाम की फर्नीचर फैक्ट्री में सुबह भीषण आग लगने से फैक्ट्री मालिक राजिंदर सिंह की जलकर मौत हो गई और लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया ।” उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए तुरंत दमकलों को मौके पर रवाना किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रथम दृष्ट्या आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। इस हादसे से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *