गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प रेलवे ने जुर्माने से वसूले 52 करोड़ रुपये

अहमदाबाद : पश्चिम रेलवे ने अप्रैल-जून 2024 में गहन टिकट जांच अभियानों के दौरान जुर्माने के रूप में 52 करोड़ रुपये वसूल किये हैं। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी द्वारा बुधवार को यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जून 2024 के दौरान बिना बुक किये सामान के मामलों सहित 2.25 लाख बिना टिकट / अनियमित यात्रियों का पता लगाकर 14.10 करोड़ रुपये की राशि वसूल की गयी। इसके अलावा भी जून में पश्चिम रेलवे ने मुंबई उपनगरीय खंड पर एक लाख से अधिक मामलों का पता लगाकर 4.35 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया।
उन्होंने बताया कि वातानुकूलित लोकल ट्रेनों में अनधिकृत यात्रा को रोकने के लिये नियमित औचक टिकट जांच अभियान चलाये जाते हैं। इन अभियानों के परिणामस्वरूप अप्रैल से जून, 2024 में लगभग 13000 अनधिकृत यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया है और जुर्माने के रूप में लगभग 43.64 लाख रुपये वसूल किये गये।
पश्चिम रेलवे पर सभी वैध यात्रियों को आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवायें सुनिश्चित करने के लिये मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेनों, मेल/ एक्सप्रेस के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेनों और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों में बिना टिकट/ अनियमित यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिये लगातार गहन टिकट जांच अभियान चलाये जा रहे हैं। पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्‍य अधिकारियों की देखरेख में अत्यधिक प्रेरित टिकट जांच टीम द्वारा अप्रैल से जून 2024 के दौरान कई टिकट जांच अभियान चलाये गये, जिससे 52.14 करोड़ रुपये की राशि प्राप्‍त की गयी, जिसमें मुंबई उपनगरीय खंड से प्राप्‍त 14.63 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। पश्चिम रेलवे ने आम जनता से हमेशा उचित और वैध टिकट के साथ यात्रा करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *