गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

धान की बुवाई का रकबा 384 लाख हेक्टेयर के पार

नई दिल्ली : सरकार ने शुक्रवार को बताया कि चालू खरीफ बुवाई मौसम के दौरान अब तक धान की बुवाई-रोपाई का रकबा 384.05 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में अधिक है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार धान सहित खरीफ मौसम की सभी फसलों का रकबा 1053 लाख हेक्टेयर के पार पहुंच गया है। इस दौरान श्रीअन्न (मोटा अनाज) की बुवाई भी 178.33 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गयी है।
विज्ञप्ति के अनुसार पिछले वर्ष अब तक 367.83 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की बुवाई हुई थी। इस बीच अभी दलहनों का रकबा पिछले साल की तुलना में कम चल रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार अभी देश भर में अरहर, मूंग, उड़द और कुल्थी तथा अन्य दलहनों की बुवाई 117.44 लाख हेक्येर तक पहुंची है जबकि पछले साल यह क्षेत्र 128.07 लाख हेक्टेयर था।
खरीफ मौसम के तिलहनों का रकबा 188.58 लाख हेक्टर तक पहुंचा है जो पिछले साल अब तक इन फसलों की बुवाई 190.38 लाख हेक्टेयर में हुई थी। गन्ना, पटसन मेस्ता और कपास की बुवाई की प्रगति लगभग पिछले साल के स्तर पर चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *