गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अलवर में निकाली भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन पदयात्रा

अलवर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सानिध्य में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में आज अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा के नेतृत्व में पदयात्रा का आयोजन किया गया।
श्री मिश्रा ने बताया की पदयात्रा की शुरुआत पुराना सूचना केन्द्र स्थित नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके की की गई। उसके पश्चात पदयात्रा नंगली के चौराहे, बिजली घर चौराहे, केडलगंज होते हुए नगर परिषद पहुंची वहाँ पर गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया, तत्पश्चात शहीद स्मारक कंपनी बाग पर पदयात्रा का समापन किया गया।
पदयात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, अजीत यादव, महंत जयरामदास, रोहिताश चौधरी, गफूर खान, सूरजमल कर्दम, फूलचन्द शर्मा, रमन सैनी, गोपाल सिंह, मंतोष फौजदार, अमरा सिंह, शफी मोहम्मद आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *