श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को कश्मीर घाटी के पर्यटक स्थल पहलगाम और गुलमर्ग में सबसे अधिक ठंड रही और केन्द्रशासित प्रदेश में अगले दो दिनों बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। पश्चिमी विक्षोभ के कमजाेर होने के कारण जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है और शनिवार को घाटी के कुछ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी फैजान आरिफ ने कहा कि अगले 36 घंटों के दौरान घाटी की ऊंची चोटियों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। मौसम एजेंसी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। जो इस मौसम में सामान्य से (-) 3.0 डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो गुरुवार को सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस ऊपर है।
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में कल रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पिछले दिन घाटी में अधिकतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले सामान्य से कम से कम 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.4 डिग्री सेल्सियस, दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। जबकि कुकरनाग में 0.6 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया।
कश्मीर के पहलगाम, गुलमर्ग में सबसे अधिक ठंड
