जालंधर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तानी तस्करों की ड्रोन के जरिए तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए गुरुवार को फाजिल्का जिले के जोधावाला गांव में खेतों से मादक पदार्थों सहित एक ड्रोन बरामद किया। बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सुबह के समय एक विशेष सूचना पर बीएसएफ ने जोधावाला गांव के बाहरी इलाके में एक तलाशी अभियान शुरू किया था। तलाशी के दौरान बीएसएफ जवानों ने गांव के पास के खेत से एक ड्रोन और एक बैग बरामद किया, जिसमें दो हेरोइन के दो संदिग्ध पैकेट बरामद हुए, जिनका कुल कुल वजन दो किलोग्राम था। उन्होने बताया कि बरामद ड्रोन मॉडल डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके सीरीज का क्वाडकॉप्टर है।
