गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पाकिस्तान ने जूनियर हॉकी विश्व कप 2023 के लिए टीम की घोषणा की

इस्लामाबाद : पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने अगले महीने मलेशिया में होने वाले जूनियर हॉकी विश्वकप के लिए पुरुष राष्ट्रीय हॉकी टीम की घोषणा की है। पीएचएफ के मुख्य चयनकर्ता आसिफ बाजवा ने बुधवार को पांच से 16 दिसंबर तक होने वाले टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस अवसर पर बाजवा ने कहा कि हनान शाहिद कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि रोलेंट ओल्टामंस टीम के मुख्य कोच होंगे।
टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमें इस प्रकार है:- अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, कनाडा, चिली, मिस्र, फ्रांस, जर्मनी, भारत, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और स्पेन हैं। टीमों को चार समूहों में बांटा गया है जिसमें पाकिस्तान को बेल्जियम, नीदरलैंड और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप डी में रखा गया है। पाकिस्तान सात दिसंबर को अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *