गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पाकिस्तान : सुरक्षा बलों की कार्रवाई में आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने एक ऑपरेशन के दौरान उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक ‘वांछित आतंकवादी’ को मार गिराया। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रांत के टैंक जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान के दौरान आतंकवादी घायल हो गया जिसकी बाद में मौत हो गयी। कुख्यात आतंकवादी को नाम इदरीस था। जो प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से संबद्ध था।
पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने टैंक जिले में आतंकवादियों के खिलाफ एक संयुक्त अभियान चलाया था, तभी आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर स्वचालित हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस ने कहा कि जवानों ने जवाबी गोलीबारी की और आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने कहा कि अन्य आतंकवादी जंगली इलाके का फायदा उठाकर घटनास्थल से फरार हो गये और फरार आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि मारा गया आतंकवादी प्रांत में नागरिकों और सुरक्षा बलों के खिलाफ जघन्य आतंकवादी हमलों में शामिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *