गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तरन तारन में हेरोइन सहित पाकिस्तानी ड्रोन बरामद

जालंधर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से ज़िला तरन तारन से 523 ग्राम हेरोइन और एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि बीएसएफ के जवानों ने शनिवार की शाम को पाकिस्तान की ओर से आने वाली एक संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु की भिनभिनाहट/गुनगुनाहट की आवाज सुनी। इसके बाद, बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा गांव -मारी कंबोके के बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। तलाशी अभियान के दौरान, लगभग 1940 बजे, एक ड्रोन (क्वाडकॉप्टर) टूटी हुई हालत में और पीले रंग के चिपकने वाले टेप में लपेटा हुआ 523 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया गया। बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर (मॉडल – डीजेआई मविक 3 क्लासिक, चीन में निर्मित) है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *