गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अमृतसर में पाकिस्तानी ड्रोन, हेरोइन बरामद

जालंधर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से अमृतसर जिले में एक ड्रोन और 490 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि शुक्रवार शाम को एक ड्रोन की उपस्थिति के बारे में विशेष जानकारी पर, बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा गांव धनोये खुर्दके बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान शाम करीब 05:45 बजे ग्राम धनोए खुर्द से सटे खेत से एक ड्रोन बरामद
किया गया। बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर (मॉडल – डीजेआई माविक 3 क्लासिक, चीन में निर्मित) है।
इसी प्रकार आज शाम के समय, नशीले पदार्थों की मौजूदगी के संबंध में विशेष सूचना पर, बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा अमृतसर के गांव रतनखुर्द के बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। तलाशी के दौरान शाम लगभग पांच बजे रतन खुर्द गांव से सटे खेत से पीले चिपकने वाले टेप में लिपटी 490 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *