गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तरनतारन में पाकिस्तानी ड्रोन बरामद

जालंधर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के तरनतारन जिला में एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात को लगभग नौ बजे बीएसएफ ने तरनतारन के गांव पल्लोपति के पास संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि को देखा और उसे रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई की गयी। उन्होने बताया कि आज पूर्वाह्न 11:25 बजे अग्रिम क्षेत्र की गहन तलाशी के दौरान, बीएसएफ के जवानों ने गांव राजोके से सटे खेतों से एक डीजेआई मैट्रिस 350 आरटीके सीरीज का क्वाडकॉप्टर ड्रोन बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *