जालंधर : सीमा सुरक्षा बल ने गुरुवार को पंजाब के जिला तरनतारन के गांव रसूलपुर से एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि दोपहर लगभग सवा एक बजे, एक ड्रोन की उपस्थिति के संबंध में विशेष सूचना पर बीएसएफ द्वारा गांव रसूलपुर के बाहरी इलाके में एक तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान ग्राम रसूलपुर की नहर के किनारे एक खेत से एक ड्रोन टूटी हुई हालत में एक क्वाडकॉप्टर मॉडल – डीजेआई मैट्रिस, मेड इन चाइना ड्रोन बरामद हुआ।
