गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तरनतारन में पाकिस्तानी ड्रोन बरामद

जालंधर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त तलाशी अभियान दौरान जिला तरनतारन के गांव मस्तगड़ से एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की रात को सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों ने गांव मस्तगढ़ के पास ड्रोन की गतिविधि को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि आज सुबह पंजाब पुलिस के साथ सीमा बाड़ के पास तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुबह लगभग 10:45 बजे, बीएसएफ के जवानों ने गांव मस्तगढ़ के पास पड़ने वाले क्षेत्र में एक खेत से टूटी हुई हालत में एक क्वाडकॉप्टर मॉडल – डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके, मेड इन चाइना ड्रोन बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *