गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तरनतारन में पाकिस्तानी ड्रोन बरामद

जालंधर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में पंजाब के जिला तरनतारन के गांव कलश हवेलियां से एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि इलाके में एक ड्रोन उपस्थिति के बारे में विशेष जानकारी पर, बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा गांव कलश हवेलियां के बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान दोपहर करीब सवा बारह बजे ग्राम कलश हवेलियां से सटे खेत से एक ड्रोन बरामद किया गया। बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर (मॉडल – डीजेआई मैट्रिस आरटीके 300, मेड इन चाइना) है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *