जालंधर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के जिला तरनतारन के गांव वान से एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि आज शाम को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमा पर बाड़ के आगे एरिया डोमिनेशन गश्त के दौरान गांव वान के पास खेत में संदिग्ध वस्तु देखी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की विस्तृत तलाशी के दौरान, जवानों ने सीमा बाड़ के आगे खेत से एक क्वाडकॉप्टर (मॉडल – डीजेआई माविक 3 क्लासिक, चीन में निर्मित) ड्रोन बरामद किया।
