गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तरनतारन में पाकिस्तानी ड्रोन बरामद

जालंधर : सीमा सुरक्षा बल ( बीएसएफ ) और पंजाब पुलिस ने गुरुवार को राज्य के ज़िला तरन तारन में एक पाकिस्तनी ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार की रात के दौरान, सतर्क बीएसएफ जवानों ने जिला तरनतारन के सीमावर्ती इलाके में एक संदिग्ध ड्रोन की आवाजाही को रोका। निर्धारित अभ्यास के अनुसार, बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन के गिरने के संभावित स्थान का अनुमान लगाने के लिये उसकी गतिविधि पर नज़र रखी।
इसके अलावा, बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा गहराई वाले क्षेत्र और अपेक्षित ड्रॉपिंग जोन में चलाए गए एक संयुक्त तलाशी अभियान के परिणामस्वरूप तरनतारन के वान तारा सिंह गांव के निकट खेती के खेत में रात लगभग 09:50 बजे एक ड्रोन की सफल बरामदगी हुयी। बरामद ड्रोन एक असेंबल किया हुआ क्वाडकॉप्टर है और आंशिक रूप से टूटी हुयी स्थिति में पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *