फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद में एक पल्लेदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के ग्राम सातनपुर निवासी भूपेंद्र सिंह (32) कृषि उत्पादन मंडी समिति मे आलू की पल्लेदारी करता था। सोमवार देर रात उसका पत्नी रूवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ। भूपेंद्र ने पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया और घर से निकल गया। परिजन घायल रूबी को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल उपचार के लिए ले गए।
उधर, आज तड़के सातनपुर कृषि उत्पादन मंडी आलू समिति में आलू की पल्लेदारी करने वाले पल्लेदार जब शौच के लिए निकले तो मंडी के निकट एक पेड़ पर भूपेंद्र सिंह को फांसी के फंदे पर लटका देखा। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ को भिजवाया।
फर्रुखाबाद में पल्लेदार ने की आत्महत्या
