गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्‍ली में पैनासोनिक लिविंग स्‍टोर

नई दिल्ली : देश में इलेक्ट्रिकल कंस्‍ट्रक्‍शन मटेरियल्‍स (ईसीएम) के उत्‍पादक पैनासोनिक लाइफ सॉल्‍यूशंस इंडिया (पीएलएसइंड) ने राजधानी दिल्‍ली में पैनासोनिक लिविंग स्‍टोर के अपने नये फ्रैंचाइज़ स्‍टोर को लॉन्‍च किया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इसके साथ वह भारत में अपनी खुदरा मौजूदगी को बढ़ाने के लिये तैयार है। सुल्तानपुर स्थित नया सैकमेह इंटरनेशनल स्‍टोर में घरों तथा रहन-सहन के लिये जरूरी ब्रांड के मॉड्यूलर किचन्‍स, वार्डरोब्‍स, सीटेड शॉवर्स, इलेक्ट्रिक टॉयलेट सीट्स, वूडन फ्लोरिंग और केएमईडब्‍ल्‍यू एक्‍सटर्नल क्‍लैडिंग जैसी सारी वस्तुयें होंगी। यह स्‍टोर पैनासोनिक के सबसे नये किचन डिजाइन और दूसरी अभिनव पेशकशें दिखाएगा।
पैनासोनिक लाइफ सोल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (जिसे पहले एंकर इलेक्ट्रिकल्‍स प्राइवेट लिमिटेड के नाम
से जाना जाता था) जापान की पैनासोनिक होल्डिंग कॉरपोरेशन की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है। यह
इलेक्ट्रिकल कंस्ट्रक्शन मटीरियल की प्रमुख कंपनी है, जिसकी पूरे भारत में मौजूदगी है। कंपनी के उत्पादों में वायरिंग डिवाइसेज (स्विच, सॉकेट और ऐक्सेसरीज), वायर, केबल, स्विचगियर, कॉन्ड्यूटपाइप, बॉक्स, सोलर मॉड्यूल, इनवर्टर्स एंड सोलर ईपीसी सोल्यूशंस, आवासीय और वाणिज्यिक प्रकाश व्यवस्था, आईओटी और होम ऑटोमेशन, आईएक्यू (इनडोर एयर क्वॉलिटी/ पंखे) वॉटर हीटर, ईवी इंफ्रास्ट्रक्टचर/ चार्जर्स और मॉड्यूलर किचन, वार्डरोब जैसे कि हाउसिंग सोल्यूशंस, इलेक्ट्रॉनिक टॉयलेट सीट (ईटीएस), क्लोद्स ड्राइंग सिस्टम, केएमईडब्ल्यू बोर्ड, आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *