हरदा : मध्यप्रदेश के हरदा जिले में शासकीय दस्तावेजों में हेराफेरी करने तथा कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की शिकायतों की जांच के बाद पांच पटवारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। अधिकारिक जानकारी के अनुसार हरदा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महेश बमन्हा ने बताया कि जिन पटवारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं उनमें समरधा ग्राम के पटवारी जयंत जगैत, हंडिया तहसील के पटवारी हरिराम कुमरे, पान तलाई हंडिया के पटवारी दीपक राजपूत, सोनतलाई हंडिया के पटवारी कपिल प्रधान तथा धनगांव हंडिया के पटवारी आशीष मालवीय शामिल है। इन सभी निलंबित पटवारियो का मुख्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय हरदा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
सं नाग
दस्तावेजों में हेराफेरी करने पर पाचं पटवारी निलंबित
