गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भ्रष्टाचार के आरोप में पंचायत सचिव गिरफ्तार

अगरतला : त्रिपुरा के उनोकोटी जिले में कैलाशहर के श्रीनाथपुर ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं में कथित संलिप्तता के आरोप में पंचायत सचिव आमिर अली को गिरफ्तार किया गया है। अली को कुछ दिनों पहले ही उनके पद से निलंबित कर दिया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान भारत-बंगलादेश सीमा के पास के इलाके के निवासी आमिर अली के रूप में हुई है। गौरनगर ग्रामीण विकास खंड के खंड विकास अधिकारी ने अली के खिलाफ ईरानी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की, जिसमें उन पर किसानों के लिए विभिन्न प्रकार के ट्यूबवेलों लगवाने के लिए दिए गए 36 लाख रुपये की हेराफेरी करने का आरोप लगाया गया है।
आरोपी ने वित्तीय वर्ष 2016-17 और 2019-20 के बीच दो कार्यकालों में श्रीनाथपुर पंचायत में कार्य किया था। जांच अधिकारी जितेंद्र दास ने कहा कि श्री अली के अलावा मामले में कुछ अन्य नाम भी सामने आए हैं और जल्द ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। आरोपी पंचायत सचिव एक साल से फरार था और गुप्त सूचना के आधार पर उसे कैलाशहर कस्बे से गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *