गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जीवित व्यक्ति को मृत घोषित करने पर पंचायत सचिव निलंबित

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पंचायत सचिव हुकुम सिंह रावत को एक जीवित व्यक्ति को मृत घोषित करने के आरोप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने तत्काल प्रभाव निलंबित कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव हुकम सिंह रावत पर आरोप है कि ग्राम पंचायत बनवारा निवासी शिवदास पुत्र चीमाराम की समग्र आईडी का सत्यापन के दौरान उसे जानबूझकर मृत घोषित कर दिया। इस कारण हितग्राही की पेंशन बंद हो गई। ग्राम पंचायत सचिव के कृत्य पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. इच्छित गढ़पाले ने ग्राम पंचायत बनवारा के पंचायत सचिव को आज तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *