गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नरसिम्हा राव सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे पंडित सुख राम का निधन

Pandit Sukh Ram

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम शर्मा का बुधवार को तड़के यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 95 साल के थे।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, पंडित सुख राम शर्मा को मस्तिष्काघात होने के कारण हिमाचल प्रदेश के मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उन्हें दिल्ली एम्स लाया गया, जहां उन्हें जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया। उनके निधन की खबर सोमवार को सोशल मीडिया पर उड़ी, जिसे बाद में परिवार के लोगों ने गलत बताया।

पंडित सुख राम हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे और फिर लोकसभा के लिए भी चुने गए। उन्होंने 1993 से 1996 तक नरसिम्हा राव सरकार में संचार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में भी कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *