गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हाइड्रोजन का सिलेंडर फटने से दहशत

गुब्बारे भरने वाले का हाथ उड़ा

कोटा : राजस्थान में कोटा के रामचंद्रपुरा इलाके में आज उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब हवा में उड़ने वाले गैस के गुब्बारे भरने में इस्तेमाल किया जाने वाला हाइड्रोजन गैस का सिलेंडर फट गया। सिलेंडर के फटने से गुब्बारे बेचने वाला श्रमिक हंसराज साहू (50) गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में उसका एक हाथ धमाके के साथ उड़ गया। मिली जानकारी के अनुसार कोटा में गुमानपुरा क्षैत्र के छावनी-रामचंद्रपुरा में रहने वाले हंसराज साहू (50) अपने घर के बाहर हाइड्रोजन गैस के गैस के सिलेंडर से हवा में उड़ने वाले गुब्बारे भर रहा था, तभी अचानक जोरदार धमाके के साथ हाइड्रोजन से भरा सिलेंडर उड़ गया जिससे हंसराज साहू जमीन से करीब चार फीट तक न केवल उछलकर दूर जा गिरा बल्कि उसका एक हाथ भी इस विस्फोट में उड़ गया।
लहूलुहान हुए हंसराज को उसके पड़ोसियों ने संभाला और सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हंसराज को एमबीएस अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। गैस सिलेंडर फटने से हुए जोरदार धमाके से दहशत का माहौल बन गया क्योंकि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और किसी अप्रिय घटना की आशंका से आसपास के लोग अपने घरों के बाहर निकल आए। बाद में हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
गुमानपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *