गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वंदेभारत एक्सप्रेस के एक डिब्बे में धुयें से हड़कंप

इटावा : दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित इटावा जिले के इकदिल रेलवे स्टेशन के निकट बनारस से नई दिल्ली जा रही सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच से धुआं उठने ये हड़कंप मच गया। आनन फानन में रेलवे के अधिकारियों ने रेलवे पावर सप्लाई (ओईची) को बंद कराके वंदे भारत एक्सप्रेस को रोका गया।
इटावा रेलवे स्टेशन अधीक्षक पूरनमल मीणा ने आज यहां बताया कि आज पूर्वाहन करीब 11 बजकर 3 मिनट पर सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस इकदिल रेलवे स्टेशन से इटावा की ओर रवाना हुई तो रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के चालक ने एक कोच से धुआं निकलते हुए देखा । मालगाड़ी के चालक ने वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से धुआं निकलते हुए देखे जाने के बाद तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को इस बात की जानकारी दी जिसके बाद रेलवे पावर सप्लाई (ओईची)को बंद किया गया।
रेलवे पावर सप्लाई को बंद किए जाने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस 11 बजकर 22 मिनट पर इटावा के पास सुंदरपुर रेलवे फाटक के पास रुक गई। वंदे भारत एक्सप्रेस के रुकने के बाद मौके पर रेलवे की टीएसआर टीम रेलवे अधिकारियों के साथ पहुंची । टीआरएस टीम के एसएससी विपिन कुमार ने अपनी टीम के साथ कोच की जांच गहनता से की।
धुआं निकलने वाले कोच नंबर 14 की गहन जांच की गई लेकिन आग जैसी कोई घटना ना होने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस को इटावा रेलवे स्टेशन पर लेकर आया गया और फिर से नए सिरे से गहन जांच रेलवे के अधिकारियों के ओर से की गई लेकिन पहले की तरह ही आग लगने का कोई भी वाक्या सामने न आने के बाद क्लीयरेंस देकर के वंदे भारत एक्सप्रेस को नई दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।
प्रयागराज रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच नंबर 14 से आग के बाद धुआं लगने की जानकारी सामने आई थी इसके बाद गहनता से जांच की गई । जांच में आग लगने का कोई भी घटनाक्रम सामने नहीं आया है। रेलवे अधिकारियों की ओर से गहन जांच के बाद क्लीयरेंस देकर के वंदे भारत एक्सप्रेस को नई दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *