रायबरेली : उत्तर प्रदेश में रायबरेली के जिला अस्पताल में शुक्रवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब किसी गैस की तीखी गंध अचानक फैलने लगी। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल मरीजों को गैस प्रभावित वार्ड से हटाकर दूसरे वार्ड में पहुंचाया। इसकी सूचना मिलने पर रायबरेली की जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव भी तत्काल अस्पताल पहुंच गई।
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डा अल्ताफ ने बताया कि जिस समय गैस का रिसाव हुआ, उस समय वह टेलीमेडिसिन विभाग में थे। उन्होंने तुरंत गैस प्रभावित वार्डों के मरीजों को अन्यत्र शिफ्ट कराया। इस बीच जिलाधिकारी ने भी जिला अस्पताल पहुंच कर हालात का जायजा लिया।
