गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एक के बाद एक हुई दो हत्याओं से फैली दहशत

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार को बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। तीन दिन में गोली मारकर दूसरी घटना के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी मलखान सिंह का बेटा विक्की (25)शुक्रवार की रात्रि लगभग सात बजे घर से रहस्यमयी तरीके से लापता था। अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने रात भर विक्की की तलाश की लेकिन कहीं कोई अता-पता नहीं चल सका। अचानक आज सुबह खून से लथपथ शव चारे के खेत में पड़ा मिला।शव की शिनाख्त विक्की के रूप में किए जाने की परिजनों की सूचना पर पुलिस एवं विधि प्रयोगशाला (फोरेंसिक) टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस घटना के खुलासे में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि 10 अगस्त बृहस्पतिवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने शाम छह बजे टहलने के दौरान भाजपा युवा नेता अनुज चौधरी (28) की सिर से सटाकर गोली मारकर हत्या कर सनसनी मचा दी थी। इस मामले में असमोली ब्लॉक प्रमुख हाजीबेडा निवासी संतोष देवी के पति प्रभाकर, उसके बेटे अनिकेत, भावलपुर निवासी अमित कुमार तथा पुष्पेन्द्र समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने शनिवार को अपने एक बयान में कहा है कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई हैं। शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *