गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पनरूति एस. रामचंद्रन अन्नाद्रमुक से निष्कासित किया

चेन्नई : अन्नाद्रमुक के अंतरिम महासचिव एवं तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को पार्टी संस्थापक एम जी रामचंद्रन के वफादारों की फेहरिस्त में शामिल पूर्व मंत्री पनरूति एस. रामचंद्रन को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम के नेतृत्व वाल विद्रोही गुट ने आज श्री रामचंद्रन पार्टी का राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया।
श्री पलानीस्वामी ने एक बयान जारी कर कहा कि श्री रामचन्द्रन जो अन्नाद्रमुक के आयोजन सचिव भी हैं। उनको पार्टी की छवि खराब करने और अनुशासन का उल्लंघन करने के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया था। उन्हें पार्टी के सभी पदों से मुक्त किया गया है और उनसे कार्यकर्ताओं से कोई भी संबंध नहीं रखने का अनुरोध किया गया है।
श्री पनीरसेल्वम द्वारा श्री रामचन्द्रन को पार्टी के राजनीतिक सलाहकार के नियुक्त करने के चंद घंटे के पहले उनके निष्कासन की यह कार्रवाई की गयी है। गौरतलब है कि गत 11 जुलाई को अन्नाद्रमुक मुख्यालय में सामान्य परिषद की एक विशेष बैठक के दौरान श्री पनीरसेल्वम और श्री पलानीस्वामी के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुयी थी। बैठक में, पूर्व सह-समन्वयक पलानीस्वामी को सर्वसम्मति से अंतरिम महासचिव बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *