गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पेपर लीक प्रकरण : चंदन सिंह को मिली शार्ट टर्म बेल

नैनीताल : उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) पेपर लीक प्रकरण के आरोपी चंदन सिंह मनराल को सशर्त अल्पावधि जमानत प्रदान कर दी है। न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की पीठ में आरोपी के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। आरोपी की ओर से बीमारी का हवाला देते हुए उपचार के लिये जमानत की मांग की गयी।
आरोपी की ओर से अदालत में इससे जुुड़े दस्तावेज भी उपलब्ध कराये गये। अदालत ने आरोपी को दो सप्ताह की सशर्त अल्पावधि जमानत प्रदान कर दी। अदालत ने आरोपी के विदेश जाने पर रोक लगा दी है। इससे पहले भी आरोपी को उपचार के लिये अल्पावधि जमानत मिल चुकी है।
आरोपी को यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण का मुख्य आरोपी हाकम सिंह का करीबी माना जाता है और उस पर गैंगस्टर समेत अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं। आरोपी 2020 से जेल में बंद है। आरोप है कि उसने पेपर लीक प्रकरण से बेशकीमती संपत्ति अर्जित की है। आरोपी को दूसरी बार उपचार के लिये अल्पावधि जमानत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *