गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांगड़ा में छह मई को पैराग्लाइडिंग, ड्रोन फ्लाइंग पर लगी रोक

धर्मशाला : द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित धर्मशाला प्रवास मद्देनजर सुरक्षा कारणों से कांगड़ा जिला में पैराग्लाइडिंग, ड्रोन फ्लाइंग, हॉट एयर बैलून, एयरो र्स्पाेट्स जैसी गतिविधियों पर छह मई को पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है। टी-20 मैच के दौरान 05 और 09 मई को धर्मशाला उपमंडल में पैराग्लाइडिंग, ड्रोन फ्लाइंग, हॉट एयर बैलून, एयरो र्स्पाेट्स जैसे गतिविधियों पर विराम रहेगा। हालांकि इसमें पुलिस प्रशासन तथा सुरक्षा एजेंसियों को छूट रहेगी।
जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा ने आज यहां यह आदेश पारित करते हुए कहा कि विशिष्ट अतिथियों तथा दर्शकों की सुरक्षा के मद्देनजर यह आदेश जारी किए गए हैं। आदेश मेें कहा गया है कि कोई भी संस्था, व्यक्ति इन आदेशों की अवहेलना करेगा तो आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस बाबत आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए पुलिस प्रशासन, उपमंडलाधिकारियों, जिला पर्यटन अधिकारी तथा पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन को भी कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी स्तर पर विशिष्ट अतिथियों तथा दर्शकों की सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *