विपक्ष ने अडाणी केस पर जेपीसी और भाजपा सांसदों ने राहुल की माफी के लिए नारेबाजी की
नई दिल्ली। लोकसभा में 5वें दिन की कार्यवाही शुरू होने के 20 मिनट बाद ही खत्म हो गई। सदन में नारेबाजी के चलते अध्यक्ष ओम बिड़ला ने लोकसभा को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया। कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी को बोलने दो के नारे लगा रहे थे। उधर राज्यसभा की कार्यवाही भी सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
हंगामे के बाद संसद सोमवार तक स्थगित
