उदयपुर : महाराणा प्रताप कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय के संघटक डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय उदयपुर एवं एलुमनी एसोसिएशन सीडीएफटी के संयुक्त तत्वावधान में आज यहां एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया।
‘भारतीय डेयरी एवं खाद्य उद्योग विज़न-2030’’ विषयक पर एक दिवसीय राजस्थान कृषि विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। इस सेमीनार की मुख्य अतिथि प्रबन्ध संचालक राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन जयपुर सुषमा अरोडा थी। मुख्य वक्ता भारतीय डेयरी एसोसिएशन उत्तर जोन के अध्यक्ष एस.एस. मान थे। विशिष्ट अतिथि अमूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जयन मेहता थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमपीयूएटी के कुलपति अजीत कुमार ने की।
सेमिनार में मुख्य वक्ता एस.एस. मान ने डेयरी व्यवसाय की बारीकियों की जानकारी देते हुए कहा कि छात्रों को व्यवसाय के क्षेत्र तकनीकी का उपयोग कर पशुपालकों को अधिक से अधिक लाभ पहुँचाने का प्रयास करना चाहिए। मान ने आने वाले समय में डेयरी एवं फूड के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का विस्तार से विवरण रखा। मुख्य अतिथि राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन की प्रबन्ध संचालक सुषमा अरोड़ा ने डेयरी के क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने का आह्रवान किया।
डॉ. करूण चण्डालिया ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार में देश के कोने-कोने से 500 से अधिक छात्रों, प्रोफेशनल, शोधकर्ताओं एवं उद्योगपतियों ने भाग लिया। सेमिनार में नीदरलैण्ड से आये डॉ. आर.एस. बसेरा ने भी व्याख्यान दिया।
डेयरी के क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता
