गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस के कारण हुआ देश का विभाजन

नरसिंहपुर : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, अन्यथा पाकिस्तान व बंगलादेश नहीं बनते। नरसिंहपुर से भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद सिंह पटेल, गाडरवाला से भाजपा प्रत्याशी व सांसद राव उदय प्रताप सिंह, तेंदुखेड़ा से विश्वनाथ सिंह पटेल, गोटेगांव से महेंद्र नागेश के पक्ष में योगी ने जनसमर्थन की अपील की और कहा कि कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, अन्यथा पाकिस्तान व बंगलादेश नहीं बनते।
उन्होने कहा कि यदि कांग्रेस के नेताओं की अतिसत्तालिप्सा नहीं होती तो देश का विभाजन नहीं होता, बल्कि अखंड भारत होता। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 1947 में देश आजाद होते ही सोमनाथ के पुनरुद्धार का कार्य किया था, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने इसका विरोध किया था। योगी ने कहा कि भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों को विधानसभा चुनाव में उतारकर जनता से कहा है कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता सुखदुख में खड़ा होकर आपके लिए कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि प्रहलाद सिंह पटेल मध्य प्रदेश में कांग्रेस की अराजकता व गुंडागर्दी के खिलाफ नंगे पैर संघर्षों से तपे योद्धा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *