गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पारुल साहू फिर भाजपा में

भोपाल : मध्यप्रदेश के सागर जिले से विधायक रहीं पारुल साहू ने आज एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। सुश्री साहू को यहां स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही छिंदवाड़ा और रायसेन जिले के भी कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सुश्री साहू सुरखी विधानसभा से विधायक रहीं थीं। उन्होंने कुछ साल पहले कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी, लेकिन अब वे दोबारा भाजपा में शामिल हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *