गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जल्द ही हिसार एयरपोर्ट से यात्री विमान की उड़ानें

चंडीगढ़ : दुष्यंत चौटाला ने रविवार को कहा कि हिसार हवाई अड्डे से जल्द जम्मू, अमृतसर, जयपुर, देहरादून, कुल्लू, शिमला, धर्मशाला, चंडीगढ़ तक यात्री विमानों की उड़ान भरने की तैयारी है। चौटाला ने यहां एक कार्यक्रम में बताया कि उड्डयन विभाग ने हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में एक हजार करोड़ रुपए इस क्षेत्र में और अधिक विकास करने के लिए खर्च किए है। इसमें हिसार को एविएशन हब और इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हरियाणा सरकार केंद्र साथ मिलकर काम कर रही है।
चौटाला ने कहा कि पहले फेज में 1200 एकड़ और दूसरे फेज में 1800 एकड़ में कार्य होगा। उन्होंने कहा कि हिसार एयरपोर्ट में रनवे का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। एयरपोर्ट के लिए लाइट्स और मौसम उपकरणों के ऑर्डर कर दिए गए है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी वर्ष जुलाई में हिसार एयरपोर्ट पर टेस्टिंग का कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इसके बाद अगस्त या सितंबर महीने में यात्री उड़ानें शुरू करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर चर्चा हो गई है और जल्द एमओयू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 18 सीटर एयर पैसेंजर क्राफ्ट की हिसार से जम्मू, अमृतसर, जयपुर, देहरादून, कुल्लू, शिमला, धर्मशाला, चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरने की तैयारी है।
उन्होंने कहा कि इसके बाद हिसार एयरपोर्ट पर पूरे विमान भरने की क्षमता का कार्य पूर्ण किया जाएगा और 48 सीटर विमान की उड़ान भरकर आगरा, बीकानेर जैसे देश के पर्यटक शहरों के साथ कनेक्टिविटी बेहतर करने पर काम किया जाएगा।
चौटाला ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट को केवल यात्रियों के लाभ तक सीमित नहीं रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हिसार को कार्गो एयरपोर्ट बनाने के विजन पर भी सरकार आगे बढ़ रही है।

इसके लिए सरकार ने अलग-अलग एयरो समिट में भाग लेकर ग्लोबल कार्गो कंपनियों से चर्चा की है। सरकार की तरफ से कंपनियों को हिसार में निवेश करने के अवसर दिए है गए कि वे यहां आकर अपना इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करें क्योंकि एशिया का सेंट्रल पार्ट भारत है। उन्होंने कहा कि वेयर हाउसिंग हब के जरिए ग्लोबल कार्गो की यूनिट हिसार में बनाई जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से चर्चा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *