गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेज अंधड के कारण रोपवे की ट्राली में फंसे रहे यात्री

अजमेर : राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर में ब्रह्मा जी के मंदिर के पीछे पहाड़ पर अवस्थित सावित्री माता मंदिर के लिए संचालित रोपवे पर आज तेज आंधी एवं हवा के बीच ट्रॉली के फंसने से पंद्रह यात्री करीब दस मिनट तक ऊपर ही फंसे रहे। बाद में सभी को सुरक्षित नीचे ले आया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाम अचानक आई तेज हवा, आंधी और आंशिक तूफान के बीच रोपवे ट्रॉली हवा में ही अटक गई जिसकी सूचना पर रोपवे संचालन कमेटी की रेस्क्यू टीम ने प्रशासनिक निर्देशों के साथ सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
ट्रॉली में फंसे महिला-पुरुष यात्रियों ने निर्देशों की पालना और धैर्य का परिचय दिया जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इससे पहले राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने अजमेर जिला कलेक्टर तथा उपखंड अधिकारी पुष्कर को टेलीफोन पर राहत व बचाव के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *