गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटेल ने अहमदाबाद में आंगनबाड़ी का किया लोकार्पण

अहमदाबाद : भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद के थलतेज वार्ड में स्थित बोपल प्राइमरी स्कूल में अहमदाबाद महानगर पालिका (एएमसी) द्वारा बनाए गए आंगनबाड़ी का सोमवार को लोकार्पण किया। जिसकी निर्माण लागत 22 लाख रुपए आयी है। पटेल का इस अवसर पर आंगबाड़ी के बच्चों ने स्वागत किया और उन्होंने सभी बच्चों के साथ सहज शैली में संवाद किया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रतिभा जैन, उप महापौर जतिनभाई पटेल, मनपा आयुक्त एम. थेन्नारसरन, मनपा में शासक पक्ष के नेता गौरांगभाई प्रजापति सहित अन्य कई महानुभाव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *