गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटेल ने ‘वाइब्रेंट अहमदाबाद फ्लावर शो’ का किया उद्घाटन

अहमदाबाद : भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को यहां ‘वाइब्रेंट अहमदाबाद फ्लावर शो 2024’ का उद्घाटन किया। पटेल सहित उपस्थित गणमान्य लोगों ने उद्घाटन के बाद फ्लावर शो के विविध आकर्षणों को देखा। सभी लोगों ने यहां रखे गए अनेक स्कल्पचर (मूर्ति कला) की प्रशंसा की। ‘वाइब्रेंट अहमदाबाद फ्लावर शो 2024’ के मुख्य आकर्षणों में वडनगर के ऐतिहासिक कीर्ति तोरण (मेहराबदार प्रवेश द्वार) की एक आकर्षक प्रतिकृति बनायी गयी है।
इसके अलावा सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की प्रतिकृति, नये संसद भवन, मोढेरा के सूर्य मंदिर, चंद्रयान-3, सात घोड़े और ओलंपिक जैसे अलग-अलग विषयों पर आधारित अनेक प्रतिकृतियां मुख्य आकर्षणों में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ‘वाइब्रेंट अहमदाबाद फ्लावर शो 2024’ में इस बार विभिन्न किस्मों के 15 लाख से अधिक पौधे रखे गए हैं जो नगरजनों के लिए अनोखा आकर्षण बनेंगे। इन पौधों में पेटूनिया, गजानिया, बेगोनिया, तोरणिया, मैरीगोल्ड, लिलियम, ऑर्किड, डहेलिया, एमरंस लिली, कैक्टस प्लांट और जरबेरा जैसे अनेक देशी-विदेशी फूल और पौधों का समावेश किया गया है। इतना ही नहीं, इस फ्लावर शो में सात लाख से अधिक पौधों के माध्यम से 400 मीटर लंबा फ्लावर स्ट्रक्चर भी प्रदर्शित किया जायेगा।
उद्घाटन अवसर पर अहमदाबाद की महापौर प्रतिभा जैन, अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (औडा) के पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र पटेल, महानगर के विधायकगण, उप महापौर जतिनभाई पटेल, मनपा स्थाई समिति के अध्यक्ष देवांग दाणी, मनपा आयुक्त एम. थेन्नारसन और महानगर पालिका के पदाधिकारी और अधिकारी सहित आम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *