गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटेल ने सिंगापुर में माइक्रोन प्लांट का किया दौरा

गांधीनगर/सिंगापुर : भूपेंद्र पटेल ने अपने सिंगापुर दौरे के दूसरे और अंतिम दिन शनिवार को सिंगापुर में स्थित माइक्रोन के असेंबली और टेस्टिंग प्लांट का दौरा किया। पटेल गुजरात प्रतिनिधिमंडल के साथ सुबह इस प्लांट पर पहुंचे और प्लांट का दौरा किया। उनके इस दौरे के दौरान माइक्रोन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें मैन्युफ़ैक्चरिंग प्रोसेस की जानकारी दी। माइक्रोन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें और गुजरात प्रतिनिधिमंडल को गुजरात के साणंद में माइक्रोन द्वारा स्थापित किए जा रहे सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन प्लांट के संबंध में भी जानकारी दी।
उन्होंने सिंगापुर प्लांट के दौरे के दौरान बातचीत में भारत में एकमात्र गुजरात द्वारा बनायी गयी अपनी विशिष्ट सेमीकंडक्टर नीति का विवरण दिया। सेमीकंडक्टर सहित ग्रीन हाइड्रोजन, ई- मोबिलिटी जैसे उभरते क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने वाला वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2024 ‘गेट वे टू द फ्यूचर’ थीम के साथ आयोजित किया जाना है।

इस संदर्भ में उन्होंने व गुजरात प्रतिनिधिमंडल का माइक्रॉन असेंबली एवं टेस्टिंग प्लांट में यह दौरा उपयोगी बनेगा। मुख्यमंत्री के साथ इस दौरे में मुख्य सचिव राज कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव पंकज जोशी, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. जे. हैदर और गुजरात प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सहभागी हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *