गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटेल ने 56 इंच के विशाल-कलात्मक नगाड़े का किया पूजन

अहमदाबाद : भूपेंद्र पटेल ने यहां अयोध्या राम मंदिर के लिये भेजे जाने वाले 56 इंच के विशाल एवं कलात्मक नगाड़े का शुक्रवार को पूजन किया। पटेल ने अहमदाबाद के दरियापुर में डबगर समाज द्वारा तैयार किये गये और अयोध्या राम मंदिर लिये भेजे जाने वाले विशाल एवं कलात्मक नगाड़ा का आज पूजन किया। उन्होंने नगाड़ा पूजा विधि के बाद घंटनाद कर राम मंदिर के लिए नगाड़ा अर्पित किया। 56 इंच के इस नगाड़े में सोने की वरख का उपयोग किया गया है, जिसे अयोध्या राम मंदिर के प्रांगण में स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य मंत्री जगदीशभाई विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे। वहां उपस्थित लोगों ने जय श्री राम के जयकारे से वातावरण को जीवंत बनाया।
अखिल भारतीय डबगर समाज की ओर से इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया और उन्हें अयोध्या से लायी गयी राम दरबार की मूर्ति भेंट की गयी। उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जिसके भागस्वरूप देशभर में धार्मिक संस्थाओं और समाजों द्वारा विभिन्न तैयारियां चल रही हैं। नगाड़ा पूजन के अवसर पर विधायक कौशिकभाई जैन, अमितभाई ठाकर, सुश्री दर्शनाबेन वाघेला तथा स्थानीय कॉरपोरेटर सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *