गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटनायक ने सौम्य को पार्टी उपाध्यक्ष पद से हटाया

भुवनेश्वर : बीजू जनता दल (बीजद) ने मंगलवार को केंद्रपाड़ा के विधायक सौम्य रंजन पटनायक को पार्टी उपाध्यक्ष पद से हटा दिया। बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक की ओर से जारी आदेश में कहा गया, “सौम्य रंजन पटनायक के तत्काल प्रभाव से पार्टी उपाध्यक्ष पद से हटाया गया है।” इस आदेश में हालांकि पटनायक के हटाए जाने की वजह नहीं बतायी गयी है। उल्लेखनीय है कि एक मंत्री सहित बीजद के तीन वरिष्ठ नेताओं ने पटनायक की आलोचना की थी और उन्हें हटाने के लिए पार्टी को पत्र लिखा था। पटनायक ने हालांकि कहा कि वह जो कुछ भी कह रहे हैं वह केवल पार्टी की भलाई के लिए है और कोई भी उन्हें इस्तीफा देने का निर्देश नहीं दे सकता क्योंकि बीजद किसी व्यक्ति की नहीं है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से पटनायक का बीजद नेतृत्व के साथ विवाद चल रहा है। उन्होंने ओडिया दैनिक संवाद के संपादकीय पृष्ठ पर 5टी सचिव वी.के. पांडियन (जो मुख्यमंत्री के सचिव भी हैं) के कामकाज और पार्टी की स्थिति की आलोचना की थी। पटनायक ने पांडियन की राजनीति में शामिल होने को लेकर आलोचना की थी और उन्हें विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने, सार्वजनिक बैठकें करने, लोगों से शिकायतें प्राप्त करने और समस्याओं को हल करने के लिए अधिकारियों को आदेश देने की अनुमति देने को लेकर मुख्यमंत्री पटनायक की की आलोचना की थी। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने भी 5टी सचिव की आलोचना की थी और कहा था कि अगल उन्हें राजनीति में प्रवेश करना है, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *