चंडीगढ़ : पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने शुक्रवार को कपूरथला जिले के राजस्व हलका पांछटा में तैनात एक राजस्व पटवारी सोढी सिंह और उसके साथी फगवाड़ा के सुभाष नगर निवासी कुलविंदर कुमार को 40,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पटवारी और उसके साथी को फगवाड़ा के सतनाम पुरा निवासी शिवराज राणा की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया। शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त पटवारी और साथी ने उनके पिता के नाम पर ज़मीन का रजिस्ट्रेशन और इंतकाल दर्ज करने के बदले 70,000 रुपए की रिश्वत की माँगी है।
शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के बाद ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोषी पटवारी और उसके साथी को रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 40,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ़्तार कर लिया। आराेपियों के खि़लाफ़ ब्यूरो के जालंधर थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पटवारी, साथी 40,000 रु रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
