गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटवारी और उसका सहयोगी रिश्वत लेते गिरफ्तार

सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिला मुख्यालय में आज लोकायुक्त पुलिस ने एक पटवारी और उसके सहयोगी को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस जबलपुर के अनुसार आवेदक कृष्ण कुमार निवासी ग्राम समनापुर कांन्हीवाड़ा तहसील सिवनी से साढ़े तीन एकड़ जमीन के बंटवारा करने की एवज में आरोपी पटवारी शुभम राय ने 10 हजार रूपये की मांग की थी तथा बाद में आठ हजार रूपये में कार्य किए जाने की बात हो गयी। आज पटवारी के बताए अनुसार सहयोगी ग्राम समनापुर के ही निवासी महेश कुमार को आवेदक द्वारा 8 हजार रूपये की राशि दी गयी। इस दौरान पूर्व निर्धारित योजना अनुसार लोकायुक्त ने तहसील कार्यालय सिवनी में ही दोनो आरोपी को आठ हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *