गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटवारी 25 लाख 21 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जोधपुर जिले के पुंजला हल्का के पटवारी बीरबल राम विश्नोई को आज 25 लाख 21 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी द्वारा की गई शिकायत में कहा गया कि पटवारी बीरबल राम विश्नोई परिवादी की खरीदशुदा जमीन का नामांतरण खोलने, तरमीम करने के बाद जमाबंदी की नामान्तरण की नकल देने के लिए एक प्लाट की रजिस्ट्री करवाने एवं पचास लाख रुपए देने की मांग कर परेशान कर रहा है।
उन्होंने बताया कि शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज आरोपी पटवारी परिवादी से 25 लाख 21 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी परिवादी से पचास हजार रुपए पूर्व में ले चुका है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *