सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने एक पटवारी को आठ हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडा है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार नामांतरण के मामले में पटवारी अनुराग ताम्रकार को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। फरियादी अपने माँ के नाम नामांतरण के लिये आवेदन लगाया था, इसके लिये पटवारी आठ हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
