सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने पटवारी को पांच हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार सागर पटवारी गौरव मिश्रा को जमीन का सीमांकन करने के एवज में पांच हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। नाजिर शाखा के पास पटवारी मिश्रा को आवेदक राजेंद्र से पांच हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।
