कटनी : मध्यप्रदेश के कटनी जिले में आज लोकायुक्ति पुलिस की टीम ने एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार तहसील रीठी के ग्राम बिलहरी में पदस्थ पटवारी गजेंद सिंह को फरियादी चंदन सिंह लोधी से सीमांकन की एवज में चार हजार पांच सौ रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। पटवारी को जैसे पकड़ गया उसने रिश्वत की रकम अपने मुंह के अंदर डालकर चबाने लगा। जिसे जिला अस्पताल लाया गया है जहाँ डॉक्टर ने उसके मुंह से रकम निकली, सब नोट चबाने के कारण फट गए है, जिसे जप्त कर लिया गया।
पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
