गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को हंडिआया में तैनात पटवारी जतिन्दर सिंह को जसविन्दर सिंह निवासी गर्चा रोड, बरनाला से 20 हजार रुपए रिश्वत लेते काबू किया है। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जसविन्दर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी तरफ से हाल ही में ख़रीदी ज़मीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले उक्त पटवारी ने 20 हजार रुपए रिश्वत माँगी थी।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच उपरांत विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगा कर उक्त पटवारी को सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपए रिश्वत लेते काबू कर लिया है। इस सम्बन्धित पटवारी जतिन्दर सिंह ख़िलाफ़ थाना विजीलेंस ब्यूरो, पटियाला रेंज में केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *